आशीष पचौरी
फिरोजाबाद। थाना फरिहा क्षेत्र के गांव गडोरा निवासी 22 वर्षीय रिंकी की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व थाना लाइनपार फिरोजाबाद के छारबाग निवासी मुन्ना के साथ हुई थी। रिंकी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार सुबह मौत की खबर सुनकर रिंकी के मायके पक्ष से परिवारजन पहुंच गए। 

रिंकी के परिवार के लोगों ने आरोप लगाते हुआ कहा कि दहेज के लिए उनकी बेटी की हत्या की गई है। ससुरालीजनों ने दहेज के लिए उनकी बेटी को मार डाला। मृतका के पिता ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व की थी। शादी के बाद से ही दहेज के लिए ससुरालीजन उसे परेशान करते थे और उनके पास भी फोन आता था। 

उन्होंने दहेज देने से इंकार कर दिया था। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी के चेहरे पर चोट के निशान भी थे। उसे दहेज के लिए मारा पीटा भी गया फिर ससुरालयों ने दहेज के लालच में रिंकी को मार दिया। इंस्पेक्टर ऋषि कुमार का कहना है कि महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मायका पक्ष दहेज हत्या का आरोप लगा रहा है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।